फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार-झारखंड के नक्सली कमांडर संदीप यादव की संपत्ति को ईडी ने किया सील

Fri, 10 Aug 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गया
विज्ञापन
ईडी
विज्ञापन
 नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड कमेटी प्रमुख संदीप यादव के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर ईडी ने शुक्रवार को संपत्ति सील कर दी। ईडी ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय पर टिकरी रोड स्थित दो और गया जिले के बांकेबाजार थाना मुख्यालय में उसके भाई के नाम की संपत्ति सील की है। 
विज्ञापन


संदीप गया जिले के लुटुआ थाना अंतर्गत बाबू रामडीह का रहने वाला है। संदीप ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की थी। संदीप यादव भाकपा माओवादी संगठन में प्रमुख स्थान रखता है। 18 जुलाई 2017 को औरंगाबाद-गया की सीमा पर डुमरी नाला के पास सर्च अभियान के लिए निकली कोबरा की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी।

नक्सलियों के सीरियल ब्लास्ट व गोलीबारी में 10 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना को संदीप के नेतृत्व में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई माना गया है। नक्सली वारदातों में जिले में संदीप यादव पर 64 केस दर्ज हैं।यह पहली बार है जब किसी जांच एजेंसी ने नक्सलियों के लीडर की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें