फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से रात्रि कर्फ्यू का आदेश आते ही होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के जश्न की तैयारियां धड़ाम हो गईं। अधिकतर होटलों में कार्यक्रमों की बुकिंग कैंसल होनी शुरू हो गई है। छावनी, सिगरा और गोदौलिया, मलदहिया और गंगा घाट किनारे होटलों में नए साल पर पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट वालों को बड़ा झटका लगा है। होटल कारोबारियों के अनुसार शहर के दो सौ होटलों में नए साल पर होने वाले कार्यक्रम की बुकिंग निरस्त हो गई। उधर, लान और कैटरिंग वालों की भी धड़कने तेज हो गई हैं। क्योंकि मकर संक्रांति के बाद से वैवाहिक लग्न भी शुरू हो रहा है और शादियों के बाबत लॉन और कैटरिंग की बुकिंग करने वालों की भी पूछताछ बढ़ गई है। लॉन और कैटरिंग संचालकों की ओर से बुकिंग कर्ताओं को समझाया जा रहा है।
नए साल को लेकर शहर के अधिकतर होटलों में म्यूजिक नाइट, विशेष तरह के खानपान और तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था। लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई थी, लेकिन जैसे ही रात्रि कर्फ्यू का आदेश आया लोगों ने अपने-अपने बुकिंग कार्यक्रम निरस्त करा लिया। इससे बड़ा झटका होटल कारोबारियों को लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें