बच्चों ने किया वृक्षारोपण
वाराणसी के महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में अर्थ दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को अर्थ दिवस के बारे में बताया और बच्चों से पौधारोपण भी करवाया गया। बच्चे काफी खुश नजर आए। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व की जानकारी दी। कोई आम तो कोई सूर्य और कोई पृथ्वी के आकार की कटिंग पहनकर संरक्षण की अपील कर रहा था।
शुक्रवार की शाम को बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 60 माइक्रोम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वहीं अर्दली बाजार का एक्यूआई 38, बीएचयू का 63 और भेलूपुर का 80 दर्ज किया गया। यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि अब तक अप्रैल माह में यह सबसे कम है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी प्रदूषणकारी गैसों में गिरावट आई। कार्बन डाइऑक्साइड जैसे वायु प्रदूषकों में गिरावट हुई है। मीथेन उत्सर्जन में 30 फीसदी की गिरावट आई है। देश के प्रमुख शहरों से तुलना करें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 177 दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 132, देहरादून का एक्यूआई 118, कानपुर का 112 और पटना का एक्यूआई 214 दर्ज किया गया।
बीएचयू के वैज्ञानिक प्रो. बीडी त्रिपाठी का कहना है कि प्रशासन के समग्र प्रयास का नतीजा है कि बनारस की हवा लॉकडाउन के बाद इतनी साफ हुई है। इसकी निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। यह हमारे फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।