अस्सी चौराहे पर भरे सीवर में ई रिक्शा पलट गया। इसमें सवार कई महिला दर्शनार्थी चोटिल हो गई। क्षेत्रीय लोगोें ने इस घटना के लिए नगर निगम और जलकल को दोषी ठहराते हुए बताया कि अस्सी से दुर्गाकुंड जाने वाले मार्ग पर हल्की बारिश में सीवर ओवरफ्लो करने लगता है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामयश मिश्र ने बताया कि नगर निगम और जलकल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आज कुछ महिलाएं ई रिक्शा से मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। इसी दौरान सीवर में ई रिक्शा पलट गया। इससे महिलाओं को चोटें आईं। पास के चिकित्सालय में उनका इलाज कराया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।