फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राजघाट पुल पर ई-रिक्शा छोड़ कर गंगा में कूदा चालक, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 21 Nov 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल से सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
इसी ई-रिक्शा को छोड़ कर राजघाट पुल से गंगा में कूदा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट पुल से सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले उसने मोबाइल और चप्पल को  ई-रिक्शा पर रख दिया था।  राजघाट पुल के बीच से उसने छलांग लगाई। इस कारण आदमपुर और रामनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। बड़ी बाजार (जैतपुरा) निवासी  इमरान अहमद पुत्र मो. हारून एक साल से ई-रिक्शा चला रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।

सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर निकला था। अचानक पता चला कि ई-रिक्शा राजघाट पुल पर छोड़कर वह गंगा में कूद गया। पुलिस ने इमरान के मोबाइल और चप्पल को कब्जे में ले लिया। इमरान दो भाइयों में छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम

युवक के पुल से कूदने की सूचना पर एक तरह जहां आदमपुर और रामनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं दोपहर12 बजे तक मौके पर एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। गंगा नदी में कुछ देर के लिए जल पुलिस के जवान नजर आए, बाद में वह भी मौके से चले गए। गौरतलब है कि राजघाट (भैसासुर घाट) पर एनडीआरएफ की टुकड़ी को तैनात किया गया है। ताकि गंगा में डूबने वालों को समय रहते बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें