Varanasi News: वाराणसी में जगह-जगह चल रहे विकास कार्यों के कारण काफी धूल उड़ रहे हैं। इससे दुकानदार और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
बनारस में वाहनों के धुएं, धूल और मिट्टी से प्रदूषण बढ़ गया है। शहर के अंदर या बाहर जाएं, हर ओर धूल से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके चलते शनिवार को बनारस का एक्यूआई 120 अंक तक पहुंच गया। भेलूपुर को छोड़कर पूरा शहर यलो जोन में आ चुका है।
विज्ञापन
सिगरा से रुद्राक्ष कन्वेंशन मार्ग, ट्रॉमा सेंटर से लंका चौराहा, कलेक्ट्री फाॅर्म से लहरतारा सहित शहर की कई प्रमुख सड़कें धूल की चपेट में हैं। बनारस की सबसे खराब हवा अर्दली बाजार की रही। यहां का एक्यूआई 122 अंक को पार कर गया। इसमें मुख्य योगदान पीएम 10 यानी धूल के कणों का रहा।
पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 151 रही जबकि पीएम 2.5 धुएं का उच्चतम स्तर 148 अंक दर्ज किया गया। इसके बाद बीएचयू का एक्यूआई 109 अंक रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 233 अंक और पीएम 10 का 162 अंक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
तीसरा सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर रहा। यहां का एक्यूआई 106 अंक आया। जबकि पीएम कणों का उच्चतम स्तर 76 और पीएम 10 का 150 अंक तक आया। सबसे कम प्रदूषित भेलूपुर रहा। इसे ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां का एक्यूआई 97 अंक तक रहा।