फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान खोदाई में मिले 85 फीट लिखे पत्थर, विरोध पर उतरे ग्रामीण, ये है मामला

Thu, 07 Sep 2023 11:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ग्राम प्रधान गामा प्रसाद सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के मध्य से दोनों तरफ 92 फीट पर निशान लगाया गया है। चकबंदी व नक्शे के हिसाब से मध्य सड़क से 85 फीट सड़क होनी चाहिए। जबकि सिर्फ नरउर गांव के अगल-बगल सड़क के मध्य से 85 फीट ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनसराय से लहरतारा हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के किनारे सीमांकन के बाद सड़क के बीच से 92 फिट पर निशान लगाया गया था। जेसीबी से गड्ढा खोदते समय नरउर गांव के पास बुधवार को 85 फीट लिखा पत्थर मिलने से ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। विधायक की पहल पर खोदाई का काम रोक दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IIT BHU बना रहा कमाल का सेंसर: वाहन गलत दिशा में चलेगा तो पुलिस तक पहुंच जाएगा संदेश, जानें- कैसे करेगा काम?
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के साथ ग्राम प्रधान गामा प्रसाद सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के मध्य से दोनों तरफ 92 फीट पर निशान लगाया गया है। चकबंदी व नक्शे के हिसाब से मध्य सड़क से 85 फीट सड़क होनी चाहिए। जबकि सिर्फ नरउर गांव के अगल-बगल सड़क के मध्य से 85 फीट ही लिया जा रहा है। इसकी जानकारी लोगों ने रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल को दी। विधायक ने जिलाधिकारी से बात की। जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए दो दिन समय मांगा और सड़क के किनारे खोदाई कार्य को बंद करा दिया। शहावाबाद निवासी राकेश, मानिक ने बताया कि यहां पर 92 फीट ले रहे हैं, जबकि जगतपुर के पास कम ले रहे हैं। यह सरासर मनमानी है। विरोध करने वालों में विवेक सिंह ,जितेंद्र, घनश्याम पटेल, प्रदीप, अभय गुप्ता, अनिल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें