फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अब सॉफ्टवेयर से घर बैठे बनवा सकेंगे डुप्लीकेट आरसी-डीएल, नहीं लगाने होंगे आरटीओ के चक्कर

Wed, 13 Nov 2024 09:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आरसी और डीएल बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वाहन-4 सॉफ्टवेयर से घर बैठे डुप्लीकेट आरसी और डीएल बनवा सकेंगे। लखनऊ और कानपुर के बाद अब वाराणसी में यह व्यवस्था शुरू होगी। 
विज्ञापन
Driving Licence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब जल्द ही घर बैठे वाहनों का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवा सकेंगे। आरटीओ कार्यालय केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सीधा जुड़ने जा रहा है। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से लांच वाहन-4 सॉफ्टवेयर भी कार्य करने लगेगा। इससे डुप्लीकेट आरसी और डीएल बनवाने में मदद मिलेगी। सॉफ्टवेयर का ट्रायल हो चुका है। 

विज्ञापन


पहले चरण में लखनऊ और कानपुर में इसे एक मई से शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण में वाराणसी सहित कई जिलों में लागू होगा। शासन ने परिवहन विभाग को लगभग छह करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

सॉफ्टवेयर शुरू होने से वाहन मालिकों को परमानेंट डीएल, डुप्लीकेट आरसी, किसी वाहन की एनओसी और वाहन स्वामी का नाम बदलने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वाहन मालिक सॉफ्टवेयर के एड्रेस बार में अपने वाहन के चेसिस नंबर के पांच अंक डालकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
विभाग वाहन-4 सॉफ्टवेयर पर कार्य कर रहा है। इसके शुरू होने से लोगों को सहूलियत होगी, सॉफ्टवेयर में कई अन्य सुविधाओं को जोड़कर ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे समय की बचत के साथ लोगों का काम भी आसानी से हो जाएगा। -सर्वेश चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें