फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के दौरान संविदा कर्मी के ऊपर गिरा डंपर का केबिन, मौत

Mon, 20 Jul 2020 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

  • आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप में हुआ हादसा
  • पीसी मशीन के मेंटेनेंस में लगे हेल्पर को डंपर मरम्मत में लगाने का आरोप
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे में संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा कैंप परिसर में डंपर के मरम्मत के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि डंपर की केबिन श्रमिक के ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनसीएल दुद्धीचुआ में एक कंपनी ओवरबर्डन हटाने का कार्य कर रही है। सोमवार को दोपहर में कंपनी के कैंप में डंपर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इस कार्य में पीसी मशीन के मेंटेनेंस में लगे हेल्पर को लगा दिया गया। कार्य के दौरान स्कैनिया डंपर का केबिन खुलकर श्रमिक के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन

घटना में श्रमिक सुनील कुमार रजक निवासी जयंत को गंभीर चोटें आईं। घायल श्रमिक को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद कंपनियों में सुरक्षा व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही की बात फिर उठने लगी है। 

पूरे मामले की मध्य प्रदेश की मोरवा (सिंगरौली) पुलिस जांच कर रही है। घटना स्थल मध्य प्रदेश क्षेत्र में है। नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें