How to Book Train Ticket After Chart Preparation
- फोटो : Istock
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत रसड़ा-चिलकहर-फेफना खंड के दोहरीकरण का लेकर प्री-नॉन इन्टरलाकिंग तथा नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रिशिड्यूलिंग किया गया है।
बलिया से 17 से 19 अक्तूबर तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह शाहगंज से 18 एवं 19 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी भी निरस्त रहेगी। अमृतसर से 15 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह जयनगर से 16 एवं 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।