फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train route change: दो ट्रेनें निरस्त, इन ट्रेनों के बदले गए मार्ग, सफर करने से पहले पढ़ें ये खबर

Sat, 15 Oct 2022 06:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ बलिया

सार

अमृतसर से 15 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह जयनगर से 16 एवं 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
How to Book Train Ticket After Chart Preparation - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत रसड़ा-चिलकहर-फेफना खंड के दोहरीकरण का लेकर प्री-नॉन इन्टरलाकिंग तथा नॉन इंटरलाकिंग कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रिशिड्यूलिंग किया गया है।
विज्ञापन

बलिया से 17 से 19 अक्तूबर तक प्रस्थान करने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह शाहगंज से 18 एवं 19 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी भी निरस्त रहेगी। अमृतसर से 15 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह जयनगर से 16 एवं 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अजमेर से 17 एवं 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 19 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद सूरत से 15 एवं 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसी तरह सूरत से 14 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। सूरत से 18 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
बलिया से 16 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 30 मिनट रिशिड्यूल कर चलाई जाएगी। बलिया से 19 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी 60 मिनट रिशिड्यूल कर चलाई जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें