ठंड और भारी बारिश की संभावना देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक प्राइमरी से कक्षा बारह तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया। बताते चलें कि तीन दिन से पछुवा हवा चलने के बाद बुधवार से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा।
लगातार दिन के समय बादलों की लुकाछिपी जारी रही तो शाम को घना कोहरा भी छा गया, इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदला। हालांकि वाम्रफंट की वजह से बूंदाबांदी के जो आसार मौसम विभाग की ओर से जताए गए थे, देर शाम तक ऐसा नहीं हुआ।
मकर संक्रांति की सुबह लगा कि धूप होगी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धूप तो नहीं हुई लेकिन हवा चलने की वजह से ठंड अधिक रही। इधर शाम होते ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। इस बीच तापमान में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन धूप न निकलने से बुधवार की तुलना में गुरुवार को गलन भी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच वाराणसी और आसपास के जिलों में बूंदाबांदी की आशंका है। इस वजह से तापमान में भी कमी आएगी।