फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : नशे में धुत वार्ड ब्वाय ने स्वास्थ्य मंत्री के छूए पैर, आशीर्वाद में अब होगी कार्रवाई

Sat, 21 Sep 2019 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री पैर छूता नशे में धुत वार्ड ब्वाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने राजकीय महिला चिकित्सालय और भोगवार गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला चिकित्सालय में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार में निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का पारा उस वक्त चढ़ गया जब नशे में धुत वार्ड ब्वाय अशोक उनके पैर छू लिए। वार्ड ब्वाय को नशे की हालत में देख नाराज मंत्री ने वार्ड ब्वाय का परीक्षण कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया।

वहीं भोगवार स्थित सीएचसी के वार्डों में मरीजों के नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की। इस दौरान अस्पताल के कई कमरों के दरवाजों पर ताला लटका मिला। वहीं चंदौली जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सुबह नौ बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान वहां बने कक्षों में सफाई का जायजा लिया। चिकित्सकों से अस्पताल में प्रसव की संख्या, जांच व बच्चों को लगने वाले टीके के बारे में जानकारी ली। वार्डों की स्थिति को भी परखा।

इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई रखने का निर्देस दिया। इसके बाद वे भोगवार गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या कम देख चिंता जताई। कई वार्डों के दरवाजों पर ताले लगे मिले। अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में रखी मशीन खराब मिली। उन्होंने मशीन ठीक कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। सीएचसी परिसर में गंदगी देख स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताई।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक की ओर से मरीज को बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. अरविंद्र सिंह को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इमरजेंसी में सेंटर लाइन आक्सीजन के बंद और शिकायत पेटिका को काफी ऊंचाई पर लगाने पर सीएमएस व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। अस्पताल में मोती लाल ने मंत्री से शिकायत की कि यहां अधिकतर डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे चिकित्सक के खिलाफ जांच के निर्देश सीएमएस को दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी, आपरेशन कक्ष, जन औषधि केंद्र, दवा वितरण कक्ष को भी देखा। आईसीयू और डायलिसिस के बारे में जानकारी ली और सीएमएस डॉ.अरविंद सिंह को निर्देश दिया कि तत्काल पत्रावली भेजें ताकि इनका संचालन कराया जा सके।

इसके अलावा क्षय अस्पताल के निर्माण और चहनिया, बबुरी, बरहनी, कमालपुर में निर्माण के दौरान आई अड़चनों को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीएमओ से पूरे प्रकरण की जानकारी ली।  इस दौरान सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, एडिशनल सीएमओ डॉ. पीके चतुर्वेदी, डॉ. नीलम ओझा, सीएचसी प्रभारी डॉ. नफीस अहमद, डॉ. राजेश अग्रेया, डॉ. फहमीदा बेगम, फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद, सर्वेश राय मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें