फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने युवक को रौंदा, हालत गंभीर

Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के पदमश्री चौराहे से आगे रवींद्रपुरी कॉलोनी में बनकटी हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत स्कार्पियो चालक मोटरसाइकिल सवार युवकों को पीछे से रौंदते हुए गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए गाड़ी पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को समीप में स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जवाहर नगर का रहने वाला रोशन कुमार 20 वर्षीय किसी काम से मोटरसाइकिल से लंका गया था। वहां वापस लौटते समय तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे चालक ने सीधे टक्कर मार दी। इससे रोशन मोटरसाइकिल के साथ जमीन से कुछ ऊपर उछल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें