फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिला पंचायत सदस्य से नशे में धुत मनबढ़ों ने की अभद्रता

Sun, 24 Jun 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस अपनी घर लौट रही महिला जिला पंचायत सदस्य की कार को नशे में धुत मनबढ़ों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया। उनसे और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की। घटना शुक्रवार रात  साढ़े बारह बजे सोनभद्र जिले के कोन थाना के नेरुइयादामर गांव के पास की है।  शनिवार को पुलिस ने विंढमगंज के तीन नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के कचनरवा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रामपति देवी के मुताबिक शुक्रवार रात साढ़े बारह बजे वह दुद्धी में वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद  इनोवा गाड़ी से गांव रोरवा जा रही थी। गाड़ी उनका बेटा चला रहा था।

रास्ते में नेरुइयादामर गांव में कुछ युवकों ने ओवरटेक कर वाहन रोक लिया। सभी बीच रास्ते बोलेरो खड़ी कर शराब पी रहे थे। बेटे ने उनके वाहन हटाने के लिए कहा तो वे गाली-गलौज करने लगे। वह बीच-बचाव करने गई तो उन्हें भी गाली देने लगे।
विज्ञापन


मामला गंभीर होता देख उन्होंने पति को सूचना दी। उन्होंने यूपी सौ पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण भी जुटने लगे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। रामपति का कहना है कि सूचना देने के एक घंटे बाद घटनास्थल के बजाय पीआरवी उनके घर पहुंची।

रात डेढ़ बजे उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।  पुलिस ने विंढमगंज निवासी डब्लू खान, जिम्मी, संतोष यादव और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें