फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में पहुंचे छह जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर, 24 दुकानों पर जांच; बंद मिले दो शाॅप

Fri, 21 Nov 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कफ सिरप को लेकर जगह-जगह ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वाराणसी के सप्तसागर में जैसे ही टीम पहुंच अफरातफरी मच गई। दो दुकानें बंद मिलने पर उनके बारे में टीम ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
सप्तसागर दवा मंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप के काले कारोबार का खुलासा होने के बाद अब जांच तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को वाराणसी समेत छह जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर ने सप्तसागर दवा मंडी में 24 दुकानों पर खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की। इन दुकानों पर भी रांची के उसी फर्म से दवाइयां आती थीं, जिससे इस खेल के मास्टरमाइंड के तार जुड़े हैं।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि इसका मास्टरमाइंड गाजियाबाद से ही वाराणसी समेत पूर्वांचल में सिरप को भेजता था, लेकिन जिस सिरप को यहां ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने पकड़ा है, उसका डिपो दिल्ली में है। इस बीच, सप्तसागर दवा मंडी में बृहस्पतिवार को टीम ने पहुंचकर 24 दवा दुकानों की जांच की। इसमें दो दुकान बंद मिले। 

टीम में शामिल वाराणसी से ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली, कौशांबी से माधुरी सिंह, प्रयागराज से संतोष पटेल, आजमगढ़ से सीमा वर्मा, फतेहपुर से संजय दत्त और मऊ से आशुतोष चौबे ने एक-एक रिकॉर्ड को खंगाला। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि इस प्रकरण में रांची के शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप सप्लाई होने का मामला सामने आने के बाद यहां भी इस फर्म से दवाइयां मंगाने वाले लोगों से खरीद-बिक्री का रिकाॅर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जौनपुर में 12 फर्मों के खिलाफ तहरीर

आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ) के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जौनपुर सदर स्थित मेडिकल एजेंसी की सघन जांच की। एजेंसियों की जांच कोडिन युक्त कफ सिरप और एनआरएक्स श्रेणी की औषधियों की रोकथाम लगाने के दृष्टिगत की गई है।

औचक निरीक्षण के दौरान मिलन ड्रग एजेंसी (बलुआघाट) मिलन ड्रग सेंटर (ढाल घर) पूर्वांचल एसोसिएट (ढाल घर) और सौक्षय फार्मा (सरफराजपुर) आकाश मेडिकल एजेंसी (चितासराय) शिवम मेडिकल एजेंसी (बेगमगंज चुंगी रोड जौनपुर) की जांच की गई। दोनों दुकानें मौके पर बंद पाई गई। 

वहीं, शाहगंज स्थित फर्म मून मेडिकल एजेंसी की जांच की गई। अन्य दुकानें मौके पर बंद पाई। निगम मेडिकल एजेंसी (ओलंदगंज), हर्ष मेडिकल एजेंसी (गोपाल कटरा, ढालघर टोला) और बद्रीनाथ फार्मेसी व सर्जिकल (नईगंज) एसएन मेडिकल एजेंसी (मुफ़्ती मोहल्ला सदर क्षेत्र) की जांच की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें