फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: शराबी और मनबढ़ पुलिस कर्मियों की चुनाव में नहीं लगेगी ड्यूटी, जिलाबदर लोगों पर भी रहेगी नजर

Thu, 28 Mar 2024 08:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जो कोई भी शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा, पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी। संभ्रांत लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा बैठकें कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में उनका सहयोग लेने को कहा गया है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस ने कमर कस ली है। तय किया गया है कि पारदर्शिता के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को मतदान से एक दिन पहले उनके ड्यूटी स्थल की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जिस विधानसभा क्षेत्र में पुलिस कर्मी ने ड्यूटी की होगी या कर रहा होगा, वहां के किसी भी मतदान केंद्र पर उसकी तैनाती नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा शराब पीने के आदी और दुर्व्यवहार के लिए तीनों पुलिस उपायुक्त द्वारा चिह्नित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी चुनाव में नहीं लगाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, मादक पदार्थों व असलहों की तस्करी करने वालों के साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। 

हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी का निर्देश
इसके अलावा जिलाबदर किए गए लोगों और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को पुलिस आयुक्त ने दिया है। साथ ही, संभ्रांत लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा बैठकें कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में उनका सहयोग लेने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जो कोई भी शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करेगा, पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी।

टॉप-10 अपराधी और भ्रामक सूचना फैलाने वाले रडार पर
कमिश्नरेट के सभी थानाध्यक्षों को टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश पुलिस आयुक्त ने दिया है। इसके अलावा कमिश्नरेट की सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की चौबीसों घंटे की निगरानी का निर्देश है। सोशल मीडिया के अगल-अलग प्लेटफॉर्म की निगरानी के लिए थाना स्तर पर बनाए गए डिजिटल वॉलंटियर की मदद लेने को भी थानाध्यक्षों को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें