फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः वाराणसी में ड्रोन करेगा निगरानी, पुलिस मित्र करेंगे मदद

Mon, 13 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न कराने के लिए वाराणसी की 60 प्रतिशत से ज्यादा फोर्स गैर जनपदों में चुनाव ड्यूटी में लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके चलते जिले में पुलिस बल का टोटा हो गया है और शहर के चौराहों से लेकर चौकियों तक पुलिस बड़ी मुश्किल से दिखाई दे रही है।
इसके मद्देनजर तय किया गया है कि इस बीच पड़ने वाले त्योहारों और वीआईपी नेताओं के दौरे में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
इसके साथ ही पुलिस बल के साथ पुलिस मित्रों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी कार्यों में लगाया जाएगा।

आगामी 25 फरवरी को महाशिवरात्रि है और विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 16 नवंबर को खत्म होने के साथ ही जिले में वीआईपी-वीवीआईपी नेताओं के दौरे शुरू हो जाएंगे।

फोर्स की कमी के बीच सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पीआरडी जवानों और होमगार्डों के साथ ही साइबर फ्रेंड्स और चौकीदारों को महत्वपूर्ण अवसरों पर पुलिस की मदद के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कांस्टेबल को भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।
इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि फोर्स की कमी नहीं है।

चुनाव ड्यूटी के लिए फोर्स जरूर गई है लेकिन सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान जिले में मौजूद हैं। तीज त्योहार और वीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें