फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे कहते हैं ‘काम बोलता है’ पर दिखता तो नहीं : मनोज सिन्हा

Mon, 13 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि काम बोलता है। पर असलियत ये है कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने सामने घाट पुल की आधारशिला रखी थी और कई साल बीतने के बाद भी अखिलेश एक पुल का निर्माण तक नहीं करा पाए।
विज्ञापन


सिन्हा रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में शहर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी पश्चिम में वोटिंग हुई है।

वहां 73 में से 40 सीटें पार्टी को मिल रही हैं। कहा कि संसदीय चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को उत्तरी में 1,18,828 वोट मिले थे।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है। इसमें कैसे पास होना यह आप तय करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें