डीआरएम ने बताया कि वाराणसी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, शौचालय और यूरिनल पॉइंट्स की सफाई की जांच की और कई कमियों को चिह्नित किया, जिन्हें तुरंत ठीक करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में इन कमियों के लिए कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पार्किंग टेंडर 9 अगस्त को खुलेगा
डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों और पार्किंग व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों के चलते पार्किंग का काम रुका हुआ था, लेकिन अब इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 9 अगस्त को पार्किंग का टेंडर खोला जाएगा, जिसमें फर्स्ट एंट्री और प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास की पार्किंग भी शामिल होगी। जो भी कंपनी टेंडर जीतेगी, उसे पार्किंग के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ने झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली; एक गिरफ्तार, दो फरार
इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सभी रेल कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल, ट्रेन और सर्कुलेटिंग एरिया को साफ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, एडीआरएम बृजेश कुमार यादव सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।