वाराणसी जिले में अब ई-रिक्शा, ओला, उबर, रैपिडो और ऑटो-रिक्शा सहित सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों को अपनी जानकारी वाहन के भीतर लिखनी होगी। वाहन चालकों को गाड़ी में नाम, फोन नंबर और आधार नंबर लिखना होगा। जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ विभाग ने 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगा, उनको सीज किया जाएगा। आरटीओ ने ई रिक्शा चालकों और स्वामियों से कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानी तीन तरफ पीले या लाल रंग की पट्टिका बनाकर हिंदी में काले रंग से चालक का विवरण अंकित कराएं।
आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि ऐसा इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डेटा इकट्ठा किया जा सके। जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी।
यदि अन्य कोई भी वयस्क या नाबालिग चलाएगा और चेकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पहले से ही ऑटो और ई रिक्शा को बारकोड देकर रूट का निर्धारण कर दिया गया है।