फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सड़क किनारे खड़े ऑटो में मिला चालक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 02 Nov 2021 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बौलिया लहरतारा के पास फोर्स एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़े ऑटो में चालक का शव मिला। सुबह छोटू ऑटो लेकर चलाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के बौलिया लहरतारा के पास फोर्स एजेंसी के सामने सड़क किनारे खड़े ऑटो में मोहनसराय निवासी ड्राइवर छोटू(35) पुत्र राजू का शव मिला। जानकारी के अनुसार केराकतपुर लोहता निवासी संदीप सिंह का ऑटो छोटू किराए पर लेकर चलाता था।

विज्ञापन


संदीप के अनुसार सोमवार को सुबह छोटू ऑटो लेकर चलाने के लिए निकला था। आसपास के लोगो का कहना है कि फोर्स एजेंसी के पास लगभग 12 बजे ऑटो आकर यहां खड़ा हुआ। काफी देर तक ऑटो के खड़ा होने पर लोगों ने उसमें देखा तो ऑटो के पिछले सीट पर छोटू मृत पड़ा मिला।

सूचना पर मौके पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह पहुंचे और ऑटो मालिक संदीप सिंह निवासी केराकतपुर को मौके पर बुला लिया। पूछताछ पर उसने बताया कि छोटू कल सुबह आठ बजे लोहता से किराए पर गाड़ी चलाने के लिए लेकर आया था। आसपास सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें