फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप लूट कर चालक की हत्या के दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिकअप लूट कर चालक की हत्या करने के दो आरोपियों को गुरुवार को अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा। इनमें प्रहलाद पटेल और राजू सरोज मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के पसियाही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को इनके दोस्त पसियाही निवासी जाहिद अंसारी की तलाश है। प्रहलाद के खिलाफ वाराणसी और मिर्जापुर जिले में आठ और राजू के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना के कुड़कुड़ा गांव का रामबाबू मिश्र बीती 30 अगस्त को पिकअप लेकर कछवा रोड सब्जी मंडी आया था। रामबाबू ने कछवा रोड से पत्नी को फोन कर बताया कि वह प्रहलाद और राजू के कहने पर मक्का लाने चुनार जा रहा है। इसके बाद रामबाबू का पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी रामबाबू के न मिलने पर उसके अपहरण का मुकदमा मिर्जामुराद थाने में दर्ज किया गया। इसी बीच मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ दरी में एक युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त रामबाबू के तौर पर हुई।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रहलाद, राजू और जाहिद ने पिकअप की बुकिंग कराई। सिद्धनाथ दरी पहुंचने पर लघुशंका की बात कर तीनोें ने पिकअप रुकवाई। इसके बाद तीनों ने रामबाबू के सिर और सीने पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद जाहिद अपने गांव चला गया। प्रहलाद और राजू पिकअप बेचने बिहार जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। दोनों आरोपियों को इंस्पेक्टर मिर्जामुराद वैभव सिंह और उनकी टीम के शिवानंद यादव, बृजेश यादव, सूरज कन्नौजिया व प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पहले भी हत्या के आरोप में जा चुके हैं जेल
प्रहलाद और राजू ने पुलिस को बताया कि 2016 में दोनों ने औराई से बोलेरो लूटी थी और चालक को मार कर कछवा में फेंक दिया था। 2016 में ही दोनों ने अपने साथियों के साथ रोहनिया क्षेत्र में एक युवक की हत्या की थी और वह जेल भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें