फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, खड़ी ट्रक में भिड़ी बोलेरो, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह खड़ी ट्रक में बोलेरो भिड़ गई। बोलेरो में सवार तीन मासूम समेत दस लोग हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से खड़ी ट्रक में पीछे से बोलेरो भिड़ गई। सभी भदोही के औराई से बिहार स्थित हरसू ब्रह्म मंदिर दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन

औराई निवासी सीताराम पाल अपने परिवार के दस सदस्यों के साथ बिहार स्थित हरसू ब्रह्म मंदिर में दर्शन पूजन को बोेलेरो में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच मिर्जामुराद थाने के रखौना स्थित हाईवे पर बोलेरो सुबह सात बजे पहुंचा था कि चालक को झपकी आ गई और हाइवे किनारे खड़ी ट्रक में जाकर पीछे से बोलेरो टकरा गई। तेज आवाज के साथ वाहन टकराने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायलों में सीताराम पाल, वकील, नरेंद्र, सुशीला, केवला, मीरा, संतराज व तीन मासूम बच्चे आंशी, अनन्या व प्रिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें