फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हुकुलगंज में पेयजल संकट, 15 हजार की आबादी प्रभावित; पढ़ें- कब आएगा मानसून

Thu, 06 Jun 2024 02:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: इस इलाके में पानी की समस्याएं आए दिन बनीं रहती है। कह दिया जाता है कि सारनाथ स्थित पंप में दिक्कत आ गई है। इस कारण लोग नहीं बोलते। गर्मी में भी पानी की समस्या के कारण यहां के बाशिंदे काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की समस्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी ट्यूबवेल में आई खराबी से वरुणापार क्षेत्र के हुकुलगंज, बघवानाला, नईबस्ती में पेयजल संकट गहरा गया। इससे 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बीते 15 दिनों से पानी न मिलने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन


दैत्रावीर मंदिर पर 15 वर्ष पहले लगाए गए मिनी ट्यूबवेल, सांस्कृतिक संकुल स्थित पानी टंकी से इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन इस समय पानी टंकी से बहुत ही कम दबाव से सैकड़ों घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। ज्यादातर लोग टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल और क्षेत्रीय पार्षदों को भी सूचना दी है, लेकिन कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई।

हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिनों में दो बार मिनी ट्यूबवेल का पंप बदलवाया गया, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस समय जलकल विभाग की ओर से तीन टैंकर लगा कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। गलियों में रहने वाले लोगों को बहुत ही दिक्कत हो रही है। जलकल विभाग के सचिव ओपी सिंह ने जल्द ही समुचित आपूर्ति की व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


तीन दिन गर्मी का अलर्ट, 20 जून तक आएगा मानसून
मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से तीखी धूप होने और हवा न चलने से तापमान में बढ़ोतरी के बाद बुधवार को दिन में हवा चली। इस वजह से धूप का असर तो कम रहा ही, अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वाराणसी में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 29.5 रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि आठ जून तक तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी। जिस तरह की मानसून की सक्रियता बनी है, उसके अनुसार 20 तक यहां दस्तक देने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें