फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच होने जा रहा सपना, अगले माह से शुरू हो जाएगी पीएनजी की सप्लाई

Thu, 15 Mar 2018 05:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ककरमत्ता में बना सीएनजी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी शहर में फैली गैस पाइप लाइनों को आपस में जोड़ लिया गया है और उनकी टेस्टिंग की जा रही है। 10 दिन में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद यह सुविधा आम लोगों को मिलने लगेगी।  बीएचयू और डीरेका के घर-घर में अप्रैल से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बीएचयू में 1500 घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन दे दिया गया है। वहीं, डीरेका के 3500 आवासों को पीएनजी से जोड़ दिया गया है। अब पाइप की टेस्टिंग की जा रही है।

हरहुआ में बने गैस स्टेशन से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में फैली 27 किलोमीटर पाइप लाइन की जांच की जा रही है। बुधवार को डीरेका के सामने व अन्य कई जगह टेस्टिंग हुई। प्रत्येक चार किलोमीटर पर यह जांच चल रही है। 

विज्ञापन

फिलहाल पाइप की हाइड्रोलिक जांच 75 किलो प्रति सेंटिमीटर के हिसाब से की जा रही है। जबकि पाइप लाइन में फिलहाल 20 किलो प्रति सेंटिमीटर दबाव होगा। यह टेस्टिंग 10 दिन चलेगी व बचे दिनों में अन्य छोटी-मोटी कमियों को दूर किया जाएगा।

सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल में घर-घर नेचुरल गैस की सप्लाई शुरू हो जाएगी। गेल के जीएम एसएन यादव ने बताया कि मार्च तक पाइप लाइन टेस्टिंग सहित अन्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन

अगले महीने शुरू हो जाएगा सीएनजी स्टेशन

cng - फोटो : अमर उजाला
डीरेका गेट सहित जिले के दो स्थानों पर बन रहे सीएनजी स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अप्रैल महीने से सीएनजी चालित गाड़ियों को गैस मिलने लगेगी।

गैस से भी होेगा शवदाह
हरिश्चंद्र घाट पर गैस से शवदाह शुरू हो जाएगा। इसका काम पूरा कर लिया गया है। यह कार्य भी इस महीने पूरा कर लिया जाएगा। एक शवदाह केंद्र के गैस से संचालित होने के बाद दूसरे को भी इसी आधार पर विकसित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें