फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वरुणा पार इलाके में ड्रोन से निगरानी बाद भी साफ नहीं हुए नाले, बारिश होगी तो बढ़ेगी परेशानी

Sat, 02 Jul 2022 04:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी के वरुणा पार इलाके में पूरे नाले साफ नहीं हुए है। क्षेत्र के लोगों को डर है कि तेज बारिश हुई तो दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अस्सी क्षेत्र में नाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रोन से निगरानी के बाद भी वाराणसी के वरुणा पार इलाके में पूरे नाले साफ नहीं हुए है। क्षेत्र के लोगों को डर है कि तेज बारिश हुई तो दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य सड़क का नाला साफ किए हैं लेकिन गलियों में जो नाले और नालियां हैं। वह साफ नहीं हुए हैं। सब दिखावा कर रहे हैं। ऊपर ऊपर नाले की सफाई कर रहे हैं। यही हाल रहा तो बारिश में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से 15 जून तक नाला सफाई की मियाद तय की गई थी। इसे बढ़ाकर 20 जून किया गया। फिर बाद में इसे 25 जून किया गया। अब 30 जून भी बीत गया और जुलाई माह शुरू हो गया है लेकिन अब तक पूरे नाले साफ नहीं हुए हैं। अब भी कई इलाकों में नाले साफ नहीं होने से चैंबर चोक हैं। पांडेयपुर चौराहे पर बना चैंबर चोक है।

जिसके चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने जलकल के अधिकारियों से शिकायत की है। नाला सफाई के बारे में नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन का दावा है कि  नाला सफाई का काम पूरा हो गया है। जहां जहां से सूचना मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सफाई करवा रहे हैं। सिगरा से फातमान जाने वाले नाले का मरम्मत करवाया जा रहा है। वरुणा पार में नाले की सफाई कराई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि  विभागीय संसाधनों से छोटे नाला-नालों की सफाई पूरी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें