राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा 16 से 18 नवंबर 2023 तक प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के मध्य डी.एल.एड. पाठ्यक्रम पर आधारित गतिविधियों के विकास विषयक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
डी.एल.एड. हिंदी पाठ्यक्रम पर आधारित गतिविधियों के विकास संबंधी प्रतियोगिता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्रवक्ता डॉ. प्रसून कुमार सिंह ने पूरे प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा 16 से 18 नवंबर 2023 तक प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के मध्य डी.एल.एड. पाठ्यक्रम पर आधारित गतिविधियों के विकास विषयक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
गतिविधि का मूल्यांकन 3 सदस्यीय वह्य विशेषज्ञों के पैनल द्वारा करवाया गया। गतिविधि का मूल्यांकन विषय वस्तु की संबद्धता, अधिगम सम्प्राप्ति को प्राप्त करने में सहायक है अथवा नहीं, रोचकता, प्रशिक्षुओं की सहभागिता सहित कई बिंदुओं के आधार पर किया गया।
राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी की निदेशक ऋचा जोशी, डायट प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप, वरिष्ठ प्रवक्ता शिव नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार, डायट के समस्त प्रवक्तागण एवं प्रशिक्षु विपिन कुमार सहित समस्त डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने डॉ. सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।