फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार की तैयारी में जुटे डॉ. फिरोज 

Thu, 28 Nov 2019 03:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
15 दिन बाद खुला संकाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू के संस्कृत विद्या एवं धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान के अगले कदम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, नियुक्ति के 20 दिन बाद भी यह तय नहीं हो पाया है कि वो कब से विभाग जाएंगे और कक्षाएं लेंगे। इस बीच 29 नवंबर को सुबह आयुर्वेद संकाय के संहिता एवं संस्कृत विभाग में साक्षात्कार में शामिल होने वालों की सूची बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसमें भी डॉ. फिरोज का नाम पहले नंबर पर है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में हर ओर डॉ. फिरोज की नियुक्ति की चर्चाएं हैं। एक ओर जहां संकाय, विभाग में उनके आने का इंतजार हो रहा है, वहीं लोग अब संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साथ ही अन्य संकायों में फिरोज के आवेदनों पर भी चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो सात नवंबर को केंद्रीय कार्यालय में नियुक्ति के बाद से ही डॉ. फिरोज विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय भी आ रहे हैं। हालांकि अभी उनके धर्म विज्ञान संकाय में जाने के बारे में कोई कुछ नहीं कह रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि आयुर्वेद संकाय में 29 नवंबर को होने वाले साक्षात्कार के बाद मामले का पटाक्षेप हो सकता है। 

सोशल मीडिया पर विरोध, सवाल और सलाह

साक्षात्कार को लेकर आईएमएस बीएचयू के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने फेसबुक पर पोस्ट भी डाला है, जिसमें संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉ. फिरोज खान के विरोध को गलत बताया है। अपने अलग-अलग पोस्ट के माध्यम से उन्होंने डॉ. खान के आयुर्वेद में साक्षात्कार देने के फैसले पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने फिरोज की फोटो के साथ ही 29 को होने वाले साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी डाली है। उधर कमेंट में ही लोगों ने फिरोज के आयुर्वेद की बजाय कला संकाय के संस्कृत में जाने को ज्यादा तरजीह देने की बात भी लिखी है। 

नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में फिरोज की नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने बुधवार को सिंह द्वार से मशाल जुलूस निकाला। इसमें दूसरे विश्वविद्यालय, कॉलेजों के छात्रों ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी की। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कुलपति से डॉ. खान की नियुक्ति को रद्द करने की मांग की। कहा कि संकाय में फिरोज की नियुक्ति महामना के मूल्यों और आदर्शों के विपरीत हैं। 

संस्कृत विभाग में चार नवंबर को साक्षात्कार 

बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच आयुर्वेद में 29 नवंबर को डॉ. फिरोज का साक्षात्कार होना है, जिसकी तैयारी में डॉ. फिरोज जुटे हैं। इस बीच बुधवार को कला संकाय के संस्कृत विभाग में साक्षात्कार की तिथि जारी होने के बाद भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। यहां चार दिसंबर को सुबह 8 बजे होलकर हाउस में साक्षात्कार कराया जाएगा। अभी 209 योग्य अभ्यर्थियों और आठ अयोग्य अभ्यर्थियों का नाम शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थियाें वाले 209 की सूची में डॉ. फिरोज का नाम 121वें नंबर पर हैं। हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से 28 नवंबर को मेरिट लिस्ट और स्कोर वाली सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें