फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी को बाबा साहब के सपनों को साकार करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बहुजन समाज के हित की लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता बीएचयू के प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार ने कहा कि वर्तमान में बाबा साहब का नाम लेना फैशन हो गया है। नई पीढ़ी को बाबा साहब के सपनों को साकार करना होगा। पढ़े-लिखे वर्ग में आए भटकाव ने बहुजन आंबेडकरवादी आंदोलन के जरिए समाज को संगठित करने के बजाय भटकाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बहुजन आंदोलन के आधार स्तंभ प्रसाद प्रो. लालचंद ने बीएचयू छात्र कमेटी द्वारा बीएचयू बहुजन डॉट कॉम पोर्टल शुरू करने के प्रयासों की सराहना भी की। इस दौरान राहुल यादव, रविंद्र प्रकाश भारती, सरविंद राम, डॉ. मुकेश मालवीय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, शोभा चौधरी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चौकाघाट से रामनगर तक समरस भोज का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर सेवा की ओर से छित्तूपुर बस्ती में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श भी दिया गया। इस दौरान हरिकेश यादव, विजय प्रताप, संजय गर्ग, अनामिका, डॉ. अनूप मौर्य, कुंवर ज्ञानेंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव, गौरव मालवीय, अंकित सिंह, पायल राय, रासबिहारी राय, अभिषेक, आनंद यश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें