फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले शादी में मिली थी कार, नौसिखिया ने सास-बहू को रौंदा, भीड़ ने फूंकी कार

Tue, 05 Dec 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले ही शादी में मिली कार लेकर सड़क पर निकले एक नौसिखिया ने साइकिल सवार को धक्का मारने के बाद सास-बहु के उपर चढा दी। इस हादसे में दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। उग्र भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। घटना यूपी के मऊ जिले की है। सरायलखांसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे यह घटना घटी। सास और बहु सड़क किनारे उपले सुखा रही थीं।
विज्ञापन


घटना से नाराज भीड़ ने कार में आग लगा दी और मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। हरपुर गांव स्थित दलित बस्ती निवासी सास सोनिया (70) और बहू तारा (45) सड़क के किनारे और घर के सामने उपला सुखाने के लिए उसे पलट रही थीं। तभी मऊ की तरफ से आ रही एक स्वीफ्ट कार गुजरी और सास बहू को रौंद दिया।

दूसरी तरफ नाराज भीड़ ने कार में आग लगाकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज और सीओ नगर राजकुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने पर जाम एक घंटे बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन


घायल साइकिल सवार राम दरश यादव (50) हरपुर गांव का ही निवासी है।  चालक उपेंद्र पिजड़ा गांव का निवासी है। दुर्घटनाग्रस्त कार दो दिन पूर्व उसे शादी में मिली थी। घटना के समय उपेद्र रिश्तेदारों को मऊ मुख्यालय छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

बारात से लौट रही स्कार्पियो की ट्रक से टक्कर, दौ की मौत

डेमो इमेज
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद बाजार स्थित चौक के पास सोमवार की आधी रात में ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में  में स्कार्पियो सवार दो वृद्ध की मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ ही मामूली रूप से घायल दो लोगों को जहां जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को निजी वाहन से इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से करीब 10 किमी दूरी पर खड़े ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियो सवार एक बारात में शामिल होने के बाद वापस घर (रसड़ा के सरदासपुर गांव) लौट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें