फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में डबल मर्डर: घर में पोते और ट्यूबवेल पर दादा की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, गांव में सनसनी; पहुंची पुलिस

Fri, 10 Jul 2026 08:23 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP News: जिले के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में बृहस्पतिवार रात दादा जगदंबा और पोते अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। खेत से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई। शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 5
दादा और पोते की हत्या के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
Azamgarh News: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में शु्क्रवार की सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश का मामला सामने आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

2 of 5
माैके पर परिजनों से जानकारी लेते एसपी ग्रामीण चिराग जैन। - फोटो : संवाद
गांव निवासी 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव रोज की तरह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। वहीं उनका 25 वर्षीय पोता अंकित घर में अपनी चचेरी दादी फूलमती और दो भाइयों के साथ सोया था। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसा और सो रहे अंकित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले का आभास होने पर फूलमती की नींद खुली। उन्होंने तुरंत अंकित के दोनों भाइयों को जगाया और सभी उसे इलाज के लिए अंबेडकर नगर के नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
अंकित की मौत की सूचना देने के लिए परिजन जब ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वहां जगदंबा प्रसाद यादव भी मृत मिले। उनके गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

4 of 5
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य। - फोटो : संवाद
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो लोगों की हत्या के बाद घर में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रात करीब दो बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और क्लेश का मामला सामने आया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें