जमीन अपने नाम कराने का दबाव और पहले दी गई धमकियों के विवाद के बीच नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह बंद मकान का ताला तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो महिला का शव फर्श पर और बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई।
डबल मर्डर की जानकारी लेते अफसर।
- फोटो : संवाद
थाना कासिमाबाद क्षेत्र के सकहा गांव निवासी व मृतका भाई मोहम्मद अमीर उल्लाह ने धरवा गांव निवासी पड़ोसी परवेज उर्फ सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसकी बहन से मकान और जमीन के कागजात अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पूर्व में एक बार हमलोग समझौता कराए थे।
इसी जगह मिली थीं मां-बेटी की लाशें।
- फोटो : संवाद
मोहम्मद अमीरुल्लाह ने बताया कि उसकी बहन जैबुन निशा (35) अपनी 10 वर्षीय बेटी ऐमन निशा के साथ करीब आठ वर्ष से धरवा गांव में मकान बनवाकर रह रही थी। मंगलवार को उसने बहन के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। संदेह होने पर उसने अपनी दूसरी बहन शबाना को धरवा भेजा। वहां पहुंचने पर मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद मिला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से ताला तुड़वाया गया।
दो हत्याओं के बाद बिलखतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
अंदर के कमरे में जैबुन निशा का शव फर्श पर और बेटी ऐमन का शव बेड पर पड़ा था। दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। अमीरुल्लाह के मुताबिक, कुछ दिन पहले परवेज उर्फ सोनू बिजली का केबल काटकर ले गया था। इसकी शिकायत उसकी बहन ने आरोपी के घरवालों से की थी। बाद में घरवालों ने केबल वापस करा दिया था, लेकिन शिकायत करने से परवेज उससे नाराज था।
माैके पर लगी भीड़।
- फोटो : संवाद
भाई का आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में उसकी बहन को रोककर मकान और जमीन अपने नाम लिखने के लिए कहा था। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसकी बेटी को काट डालने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि जमीन के कागजात अपने नाम कराने के दबाव में ही मां-बेटी की हत्या की गई है।
घर के बाद माैजूद परिजन।
- फोटो : संवाद
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी परवेज ऊर्फ सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जैबुन निशा और ऐमन निशा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
सात साल पहले पति छोड़कर चला गया, पिता ने बनवाया था मां-बेटी का आशियाना
धरवा में मां-बेटी की हत्या की घटना ने परिवार को झकझोर दिया है। जैबुन निशा अपनी 10 वर्षीय बेटी ऐमन के साथ अकेले रहती थी। मृतका की सबसे छोटी बहन शबाना ने बताया कि परिवार में छह बहनें और दो भाई हैं। जैबुन चौथे नंबर पर थी। उसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले मेरठ निवासी गुलफाम से हुई थी।
माैके पर लगी भीड़।
- फोटो : संवाद
शादी के बाद पति मोहम्मदाबाद में किराये के मकान में रहता था। शबाना के मुताबिक, करीब सात वर्ष पहले गुलफाम उसकी बहन और बेटी को छोड़कर कहीं चला गया और दूसरी शादी कर ली। इसके बाद जैबुन के पिता ने धरवा गांव में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। उसी मकान में जैबुन अपनी बेटी के साथ रहने लगी थी। ऐमन कक्षा तीन की छात्रा थी।
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद
शबाना का आरोप है कि परवेज उर्फ सोनू उसकी बहन के घर आता था और जमीन के कागजात मांगकर अपने नाम करवाना चाहता था। जमीन नहीं देने पर वह दबाव बनाता था। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते मां-बेटी को निशाना बनाया गया। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
केबल चोरी की शिकायत के बाद बढ़ी थी रंजिश
मृतका के भाई मोहम्मद अमीरुल्लाह ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले परवेज उर्फ सोनू उसके घर के बिजली के केबल को काटकर ले गया था। इसकी शिकायत जैबुन ने आरोपी के परिजनों से की थी। बाद में उसके घरवालों ने केबल वापस करा दिया था। भाई का कहना है कि शिकायत से नाराज परवेज बहन से रंजिश रखने लगा था। उसने रास्ते में रोककर जमीन और मकान अपने नाम लिखने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर मां-बेटी को काट डालने की धमकी भी दी थी।
इसी घर में रहती थीं मां-बेटी।
- फोटो : संवाद
ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो फर्श और बेड पर पड़े थे शव
मां-बेटी से संपर्क नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद जैबुन की बहन शबाना धरवा स्थित मकान पर पहुंची। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। जैबुन का शव फर्श पर और 10 वर्षीय बेटी ऐमन का शव बेड पर पड़ा था। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था।
इसी कमरे में हुई थी हत्या।
- फोटो : संवाद
गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें, अलग-अलग स्थानों पर दबिश
दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीमें आरोपी की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। परिजनों से मिली जानकारी के साथ ही हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एसपी ने जल्द घटना का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।