वहां से लौटते समय बरगवां गांव के पास एक मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक अंदर फंस गया था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
हादसे की सूचना मिलने पर सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संतोष के पिता राधेश्याम ने बताया कि उनका बेटा गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो चलाकर परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। अपराध निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वाहन तेज गति में था। मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।