फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जगतपुर में सभा के लिए गांव-गांव जनसंपर्क, महिलाओं-दिव्यांगों के लिए अलग सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा की तैयारियों के मद्देनजर जिला, महानगर और मंडल स्तर की बैठकें हुईं। भाजपा ने सभा स्थल के आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव-गांव पहुंचकर लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग, मीडिया और दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। इन सेक्टरों में प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में पेयजल समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी आसपास के गांवों में संपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में क्षेत्र में छोटी-बड़ी सैकड़ों होर्डिंग लगाई जा रही हैं। इनमें स्वागत संदेश के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। जगतपुर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बैठक कर सीटिंग, सुरक्षा, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर मंथन किया। सभा स्थल को अलग-अलग ब्लॉक में बांटकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। वडनगर से आने वाले सेवा संकल्प बाइक यात्रियों के लिए भी अलग स्थान निर्धारित किया गया है। बैठक में भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय, अजीत रावत, अनूप जायसवाल, अनिल गुप्ता, विनिता सिंह, संतोष सोलापुरकर, जेपी सिंह, सीए प्रमोद कुमार और इंद्रभूषण मौर्या समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें