फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवधा भक्ति से ही संभव है ईश्वर की सहज प्राप्ति : पं. शशिशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय सभागार में चल रहे भाईजी जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को झांसी से आए कथा प्रवक्ता बालव्यास पंडित शशिशेखर महाराज ने नवधा भक्ति की महिमा का वर्णन किया। यह आयोजन श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम परम कृपालु हैं, जिन्होंने माता शबरी की अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें नवधा भक्ति का उपदेश दिया। उन्होंने बताया कि श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य और आत्मसमर्पण ये नौ ऐसे मार्ग हैं, जिनसे साधक प्रभु को सहज ही प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। कथा मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि अंतःकरण के विकारों को दूर कर जीवन को पवित्र करने का साधन है। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य यजमान कृष्ण कुमार जालान और अखिलेश खेमका ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन व माल्यार्पण किया। इस दौरान श्याम सुंदर प्रसाद, नागर प्रसाद दाधीच, यदुराज कानोड़िया, विजय कुमार मिश्र और नीरज दुबे श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें