फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नव विस्तारित 25 वार्ड में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा उठान, दूसरी कंपनी को दी गई जिम्मेदारी

Mon, 10 Nov 2025 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी शहर के नवविस्तारित 25 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान शुरू हुआ। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सफाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
घर-घर से कूड़े का उठान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर के नवविस्तारित वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान शुरू हो गया है। इसके लिए दूसरी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जिम्मेदारी वाराणसी वेस्ट साल्यूशंन के पास है। नव विस्तारित इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठान शुरू हो गया है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही है। 

विज्ञापन


बीते दो वर्षों के भीतर कम से कम डेढ़ सौ अधिक शिकायतें रही। पहले शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी से ही कूड़ा उठवाया जा रहा था लेकिन उन्हें कागजी तौर पर जिम्मेदारी नहीं मिली थी। नगर निगम सीमा में रामनगर और सूजाबाद के साथ 84 पूर्ण और तीन आंशिक गांव शामिल हुए हैं। 

पहले 90 वार्ड थे। बाद में 100 वार्ड हो गए। नए परिसीमन के बाद 25 नए वार्ड नवविस्तारित हैं। पिछले दिनों डोर टू डोर कूड़ा उठान का पता लगाने के लिए कई भवनों पर क्यूआर कोड लगाए गए थे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सफाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


नवविस्तारित वार्ड के नाम 
कंदवा, लोढ़ान, सीरगोवर्धनपुर, रमदत्तपुर, लेदपुर, करौंदी, ककरमत्ता, सुसुवाहीं, मड़ौली, सूजाबाद डोमरी, पिसौर, लोहता, लालपुर मीरापुर बसहीं, छित्तपुर खास, पुराना रामनगर, भगवानपुर, फुलवरिया, शिवदासपुर, सलारपुर, मंडुवाडीह, दीनापुर, गोलाघाट रामनगर, रामपुर रामनगर, गनेशपुर, संदहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें