फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान करें, रोशनी की दुनिया का अंधेरा मिटाएं

Thu, 13 Oct 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
gds - फोटो : getty images
विज्ञापन
नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के तमाम प्रयास के बावजूद नेत्रदान करने वालों का आंकड़ा उत्साह बढ़ाने वाला नहीं है। नेत्रदान और कार्निया प्रत्यारोपण के वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो इसके दानदाता एक फीसदी से भी कम हैं। यही वजह है कि देश में 25 लाख लोग अभी भी दृष्टिहीनता की चपेट में हैं। देश में हर साल 80 से 90 लाख लोगों की मृत्यु होती है लेकिन नेत्रदान 25 हजार के आसपास ही होता है।
विज्ञापन


आंख किसी व्यक्ति के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है और अगर वही नहीं है तो व्यक्ति का जीवन किसी काम का नहीं। ऐसे लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक नेत्रदान कराने के लिए आई बैंक और तमाम सामाजिक संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अक्तूबर के दूसरे गुरुवार को हर साल विश्व दृष्टि दिवस भी मनाया जाता है। इसका मकसद आंखों की बीमारियों और समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करना है।

हाल ही में बनारस में आई बैंक एसोसिएशन आफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में जुटे देश भर के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 2020 तक कार्निया के जरूरत के इस अंतर को कम करने का संकल्प लिया लेकिन नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता की कमी को लेकर उनकी चिंता झलकी। लायंस आई बैंक के निदेशक डॉ. अनुराग टंडन कहते हैं कि रक्तदान की तरह ही नेत्रदान के लिए जागरूकता बढ़ाकर ही दृष्टिहीनों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें