फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप टैरिफ: आभूषण बनवाना चाहते हैं तो पढ़ लें ये खबर, सोने-चांदी की चमक हुई फीकी; 10,500 रुपये गिरी चांदी

Mon, 07 Apr 2025 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव लगातार गिर रहे हैं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

Donald Trump Tariffs: अमेरिका के भारत समेत अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उथल पुथल मचा हुआ है। इसका असर सराफा पर पड़ना शुरू हो गया है। सोने-चांदी के भाव लगातार गिर रहे हैं। 

विज्ञापन


खासकर चांदी के भाव में ज्यादा गिरावट आई है। पिछले तीन दिन में 10,500 रुपये प्रति किलो चांदी की कीमत गिर गई है। वहीं, 2350 रुपये प्रति दस ग्राम सोने के भाव में कमी आई है। दिनों दिन भाव में गिरावट से सराफा कारोबारी सकते हैं। 

वहीं, वैवाहिक लग्न की तैयारियों में जुटे लोगों की बल्ले-बल्ले है। वाराणसी सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ की घोषणा से सोने-ेचांदी के भाव गिर रहे हैं। शेयर बाजार में भी अनिश्चिता है। सोने-चांदी के भाव में असर से कारोबारियों में भी असमंजस की स्थिति है।

 नवरात्र से ही वैवाहिक लग्न की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। सोने के साथ ही चांदी के आभूषणों की खरीदारी तेज हो गई है। भाव गिरने से ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। महमूरगंज स्थित सराफा व्यवसायी अनूप अग्रवाल ने  बताया कि भाव का एक मात्र असर अमेरिकी ट्रैरिफ की घोषणा है। हालांकि, यह भाव अब और ज्यादा नहीं गिरेगा। 

फिलहाल इस समय भाव गिरा है तो लोगों को इसका फायदा उठाना चाहिए। खास तौर पर वैवाहिक लग्न की तैयारियों में जुटे लोगों के लिए इस समय आभूषण बनवाना लाभकारी होगा। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि भाव में कमी होते ही चांदी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। वैवाहिक लग्न की खरीदारी सबसे अधिक है।
विज्ञापन

तिथि सोना चांदी
2 अप्रैल 94150 101950
3 अप्रैल 92850  99650
4 अप्रैल  92250 94000
5 अप्रैल 91800 91450

नोट : चांदी का भाव प्रति किलो और सोने का भाव प्रति दस ग्राम में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें