फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: काशी में कुत्तों का होगा पंजीकरण, एक जनवरी से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करेगा निगम समेत अन्य खबरें

Mon, 29 Dec 2025 03:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अब कुत्तों का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए शहर के आठों जोन में सर्वे का काम शुरू किया गया है। वहीं कंदवा के तीन तालाबों की जल धारण क्षमता बढ़ेगी। उधर, एक जनवरी से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख निगम करेगा।
विज्ञापन
dog - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से पालतू कुत्तों का विधानसभावार और वार्डवार डेटा तैयार किया जाएगा। पालतू कुत्ते के लाइसेंस के लिए एप भी तैयार किया गया है। 500 रुपये रजिस्ट्रेशन का शुल्क देकर लोग अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कार्ड पर मालिक और कुत्ते की तस्वीर होगी। रजिस्ट्रेशन के समय ही वैक्सीनेशन भी किया जाएगा। अब तक नगर निगम में लगभग 1000 से अधिक कुत्तों और बिल्ली का पंजीकरण है। कुत्ते का प्रकार, मालिक का नाम, उनकी फोटो, टीकाकरण आदि का जिक्र किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के आदेश के बाद आठों जोन में सर्वे का काम शुरू किया गया है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल के अनुसार लोगों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (श्वान प्रजनन एवं विपणन) नियम 2017 के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है।  

विज्ञापन


कंदवा के तीन तालाबों की बढ़ेगी जल धारण क्षमता
कंदवा इलाके के तीन तालाबों का सुंदरीकरण वीडीए कराएगा। इनमें कर्दमेश्वर तालाब, कंदवा तालाब और कंचनपुर तालाब शामिल हैं, जो जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और शहरी सुंदरीकरण को प्रोत्साहित करेंगे। इन तालाबों की डिसिल्टिंग कराई जाएगी। तल से सफाई कराने के बाद जल निकासी तंत्र विकसित किया जाएगा। इससे तालाबों की जल धारण क्षमता बढ़ेगी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार इसका मुख्य उद्देश्य तालाबों की पारिस्थितिक क्षमता को बेहतर करना और जल गुणवत्ता में सुधार लाना है।  

एक जनवरी से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करेगा निगम

बीते सात वर्षों में ईईएसएल ने शहर में 62 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं, जिनका अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। एक जनवरी से इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को उठानी पड़ेगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने निर्देश दिया है कि सभी लाइटें दुरुस्त रखी जाएं। ईईएसएल की लाइटों को भी ठीक कराया जाए। जहां कहीं से खराबी की सूचना मिले, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। वर्ष 2019 में ये लाइटें लगवाई गई थीं। खराब हो रही स्ट्रीट लाइटों को शहर के अलग-अलग इलाकों से निकालकर एकत्र किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें; गंगा में नावों से असुरक्षित सफर: बच्चों के लिए लाइफ जैकेट नहीं, कुछ फटे तो कुछ बहुत ही पुराने
विज्ञापन

वंदे भारत का रूट बदला, हावड़ा मेल और विभूति देरी से गईं

बिहार के जमुई जिले में मालगाड़ी के 17 डिब्बे डिरेल होने का असर वाराणसी से जसीडीह जाने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। वाराणसी जंक्शन से देवघर जाने वाली 22500 बंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे यहां से समय से निकली। आगे रेल रूट प्रभावित होने के कारण गया से जसीडीह तक इस ट्रेन को डायवर्ट कर दिया गया। 13006 हावड़ा मेल शाम 4:50 की जगह डेढ़ घंटे देरी शाम को 6:20 बजे वाराणसी स्टेशन से रवाना हुई। विभूति एक्सप्रेस को शाम 6 बजे की जगह रात 10:25 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें