सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम वाराणसी में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाएगा। सदन की बैठक में इस पर विमर्श करते हुए मुहर लगाया जा चुका है।
Varanasi News: नगर निगम अगले सप्ताह से लालपुर ऐड़े में आवारा कुत्तों के लिए दो एकड़ में शेल्टर होम का निर्माण करेगा। इससे जुड़ी प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। इससे पहले कुछ अलग-अलग शहरों में चल रहे शेल्टर होम का अध्ययन किया जाएगा ताकि इसे बेहतर ढंग से चलाया जा सके। पिछले सप्ताह नगर निगम की सदन बैठक में भी इस पर मुहर लग चुकी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी पूरे देश में शेल्टर होम बनाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अभी नगर निगम की ओर से पकड़े जाने वाले कुत्तों का बंधियाकरण कर उन्हें छोड़ दिया जाता है। अब उन्हें स्थायी रूप से रखने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। लालपुर ऐड़े में जमीन को चिन्हित कर लिया गया है।
दूसरी ओर नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। अब तक शहर के 253 लोगों ने ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराया है जबकि 5000 से ज्यादा कुत्तों को पाला गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि 17 अक्तूबर तक हर हाल में कुत्तों का पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि दो एकड़ में शेल्टर होम तैयार करेंगे। नोएडा में भी शेल्टर होम चल रहा है। वहां विजिट कर उसका मॉडल भी देखेंगे। बाकी कुछ और जगहों पर देखेंगे, फिर इसे सफल तरीके से चलाया जााएगा।