फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog Attack: वाराणसी में खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया अटैक, फाड़ दिया गाल, लगे 18 टांके; हाल देख मां बेहोश

Wed, 20 Aug 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dog Attack News: मामला रामपुर चंद्रावती गांव का है। जब यह हादसा हुआ तो आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को छुड़ाया। तब तक वह लहुलूहान हो गई थी। अस्पताल में बच्ची को चेहरा देख मां बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के बाद सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर के रामपुर चंद्रावती गांव में बुधवार को गांव की एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने ऐसा हमला किया कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। सोनम (पुत्री सुभाष कनौजिया) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा और गले को जकड़कर जमीन पर घसीटता रहा।

विज्ञापन


बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई दौड़ा और शोर मचाया। तब जाकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और किसी तरह कुत्ते को मारकर सोनम को उसके चंगुल से छुड़ाया। हमले में सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म हैं और उसे 18 टांके लगाने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची का हाल देख परिजन बेसुध

साथ ही 15 दिन तक लगातार रेबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी गई है। वर्तमान में बच्ची का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। सोनम के पिता सुभाष कनौजिया ने बताया कि आवारा कुत्ते के काटने से सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं बल्कि अब तक गांव के करीब 14 लोग घायल हो चुके हैं।

इसमें गांव का दूधिया भी शामिल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं । ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें