वायरल वीडियो में कंपोजिट विद्यालय सुवाह में मध्याह्न भोजन के दौरान रसोइया बच्चों से बर्तन, थाली आदि धुलवाती नजर आ रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे हाथों से थाली, बर्तन आदि साफ कर रहे हैं, जबकि यह कार्य रसोइया का होता है। इससे सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगा है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल का कहना है कि वायल वीडियो के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पत्र मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।