फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 'हैल्लो... आपका भतीजा गिरफ्तार है...', पाकिस्तान के नंबर से डॉक्टर को आया कॉल; फिर...

Sun, 14 Apr 2024 10:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: रविवार को डॉक्टर के व्हाट्स एप नंबर पर कॉल आई। जिस नंबर से कॉल आई थी उस पर एक पुलिस अधिकारी की डीपी लगी हुई थी।
विज्ञापन
डॉक्टर ने तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर शहर के वाराणसी के एक डॉक्टर को कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर ने तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया तो पता लगा कि वह पटना में सुरक्षित है। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली और जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन


गोलघर, मैदागिन निवासी डॉ. सीकेपी सिन्हा ने बताया कि रविवार को उनके व्हाट्स एप नंबर पर कॉल आई। जिस नंबर से कॉल आई थी उस पर एक पुलिस अधिकारी की डीपी लगी हुई थी। कॉल रिसीव करते ही उधर से कहा गया कि आपका भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पर उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर तत्काल अपने भतीजे से संपर्क किया। भतीजे ने बताया कि वह सकुशल है तो उन्होंने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे देखा। नंबर की शुरुआत +92 से थी। इस पर वह समझ गए कि कॉल करने वाला साइबर फ्रॉड है और उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें