फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ड्यूटी से नदारद मिली डॉक्टर, डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच; घायल को लेकर गई थी पुलिस

Fri, 20 Mar 2026 05:27 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीएचसी सारनाथ पर महिला चिकित्सक की ड्यूटी रही। घंटों इंतजार करने के बाद जब पुलिसकर्मियों ने घायल का इलाज सीएचसी अधीक्षक से कराया। वहीं, इस बाबत अधिकारियों ने कहा है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात घायल का मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक मौके पर नहीं मिलीं। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के लखराव गौराकला निवासी विजेंद्र कुमार मिश्रा को बुधवार रात पहड़िया चौराहे के पास कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में वह सारनाथ थाना पहुंचे, जहां से पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए शहरी सीएचसी लेकर आई। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि रात की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं हैं।

डॉक्टर के अनुपस्थित रहने के कारण घायल और पुलिसकर्मियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति से परेशान होकर घायल विजेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वयं जिलाधिकारी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के निर्देश

डीएम के निर्देश पर रात करीब 12:15 बजे सीएचसी के अधीक्षक डॉ. भारत भूषण शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल का उपचार किया और मेडिकल परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर का अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत भूषण शुक्ला ने बताया कि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर डॉ. अर्चना वर्मा की तैनाती थी। उनके गैरहाजिर रहने के कारण उन्हें स्वयं मौके पर पहुंचकर इलाज करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निकुंज वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पूरे मामले की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और ड्यूटी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें