डॉ. अकबर अली
- फोटो : अमर उजाला
जिस सीमेंट मिक्सर मशीन की चपेट में आने से डॉ. अकबर अली की मौत हुई है वह स्मार्ट सिटी कार्य योजना के तहत सड़क बनाने के काम में उपयोग करने के लिए लाई गई थी। सोमवार सुबह बिना बैरिकेडिंग किए ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान मिक्सर मशीन आगे पीछे करने के दौरान डॉ. अकबर उसके नीचे आ गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन दिनों बुलानाला से नीचीबाग तक सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। जहां एक तरफ की सड़क बंद होने के कारण क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं बिना सुरक्षा मानकों के सड़क पर खुले में गैस कटर, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन सहित अन्य मशीनों से का उपयोग सड़क बनाने के कार्य में किया जाता है। डा. अकबर अली के परिजनों का आरोप है कि प्रशासनिक चूक के कारण उनकी जान गई है।
लखनऊ-वाराणसी फोर लेन हाइवे स्थित रामपुर ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। फूलपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
जौनपुर के नेवादा निवासी ऋषिकेश सिंह (41) किसी कार्यवश बाइक से वाराणसी आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से रामपुर ओवर ब्रिज के पास घायल हो गए।
हादसे के समय गुजर रहे हिन्दू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष गौरीश सिंह ने एम्बुलेंस सहित पुलिस को सूचना दी। खून से लथपथ युवक को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी।