बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही मन में एक डर सा बैठ जाता है। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावक भी चिंतित होने लगते हैं। हालांकि, परीक्षा के चंद दिनों पहले विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को तनाव लेने की जगह परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस को समझने के टिप्स दे रहे हैं।
कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज में भौतिकी विषय में प्रवक्ता मनराज यादव ने कहा कि सबसे पहले प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें। जो प्रश्न आ रहा हो या आसान लगे उसे पहले हल करें। आंकिक प्रश्नों में आंकिक मान के साथ उसकी मात्रा अवश्य लिखें। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों में जो सवाल पूछे जाएं, उसी का उत्तर दें। सही समय का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी के लिए पढ़ाई से लेकर खाना, पीना, खेलना सब जरूरी है। पढ़ाई करने के लिए एक टाइम टेबल अवश्य बनाएं। सुबह हमारा दिमाग एक केंद्र में रहता है। हम जो भी पड़ते हैं वह सब दिमाग में फिट हो जाता है। ऐसे में सुबह उठकर जरूर पढ़ें।