फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोरी से दुष्कर्म और मौत मामले का DM ने लिया संज्ञान, कब्र से निकलवाई गई लाश

Thu, 07 Mar 2024 08:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: तकिया मुहल्ले की एक किशोरी को उसका जीजा बीते 29 फरवरी को अगवा कर ले गया था। दो मार्च को किशोरी लोहता स्टेशन पर अचेतावस्था में मिली थी। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में उसको भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर हुई तो डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मीडिया में छपी रिपोर्टों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में किशोरी जिस कब्र में दफन हुई थी, उसकी गुरुवार की शाम खोदाई हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोग जुट गए थे। शव निकलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के तकिया मुहल्ले की एक किशोरी को उसका जीजा बीते 29 फरवरी को अगवा कर ले गया था। दो मार्च को किशोरी लोहता स्टेशन पर अचेतावस्था में मिली थी। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सालय में उसको भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर हुई तो डाक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई।

किशोरी की मां ने बताया की अपने बेटी के अपहरण की सूचना थाने पर दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, दो दिन बाद जब बेटी की मौत हो गई। इसकी खबर समाचार पत्रों में छपने के बाद प्रशासनिक महकमें में खलबली मच गई तो डीएम के आदेश पर शव को कब्र से खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान ACP रोहनिया राजीव शर्मा, प्रभारी निरिक्षक मंडुआडीह, लोहता सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। खोदाई के समय आसपास के काफी लोग मौजूद रहे, वे लोग पुलिस के प्रति काफी नाराज दिखे। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस समय से मुकदमा लिखकर अभियुक्त को पकड़ लेती तो बीटिया की जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें