मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एक अक्टूबर से पूरे माह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसी बीच दस्तक अभियान भी चलेगा। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर- घर जाकर बुखार, आई. एल. आई. (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, कुपोषित बच्चों समेत डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी अन्य गैर संचारी रोगों से ग्रसित रोगियों की सूची तैयार करेंगे। रोगियों के उपचार, प्रबंधन और परामर्श पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन समस्त कार्यों हेतु क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।
बैठक में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अमित सिंह, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, जिला पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, यूनीसेफ के डीएमसी समेत कृषि, जल कल, नगर विकास, पंचायती राज व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।