फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डीएम का आदेश: ज्यादा चालान वाले वाहनों को करें सीज, बिना फिटनेस वाले वाहनों का करें चालान

Sat, 01 Aug 2026 12:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में डीएम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहनों और बिना सर्विस लेन संचालित पेट्रोल पंपों समेत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। 
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निलंबित और नोटिस जारी वाहनों की वास्तविक स्थिति की जांच, अधिक चालान वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई और बिना सर्विस लेन संचालित पेट्रोल पंपों समेत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 

विज्ञापन


डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि निलंबित या नोटिस जारी किए गए वाहनों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कराया जाए। यह पता लगाया जाए कि ऐसे वाहन मालिकों के पास खड़े हैं या अब भी सड़कों पर चल रहे हैं। उन्होंने ऐसे वाहनों की सूची उपलब्ध कराने के साथ अधिक चालान वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें सीज करने और संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने को कहा। 

सीज किए गए वाहनों का सत्यापन एडीएम सिटी से भी कराने को कहा। जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने बिना फिटनेस प्रमाणपत्र या अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच और जिला परमिट की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रत्येक दुर्घटना के कारणों की जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित रोड इंजीनियर की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस माह हुई सभी दुर्घटनाओं की जांच एडीएम सिटी के माध्यम से कराने को कहा। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, साइनेज और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाने वाले पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अभियंताओं को नोटिस जारी करने को कहा। 

इसे भी पढ़ें; Sawan 2026: सात नदियों के जल से होगा बाबा विश्वनाथ का अभिषेक, वैश्य समाज निकालेगा भव्य यात्रा

डीएम ने बिना सर्विस लेन संचालित पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी करने के निर्देश एडीएम सिटी को दिए। साथ ही अस्पतालों, बैंकों और होटलों के बाहर यातायात नियमों तथा सर्विस लेन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। कैंट स्टेशन क्षेत्र में बसों के सुव्यवस्थित संचालन और फ्लाईओवर के नीचे बसें खड़ी नहीं होने देने के निर्देश एआरएम को दिए। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम सिटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें